होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

हर रोज खतरा बन रहे ओवरलोड डंपर: हादसे के बाद फिर उठे सुरक्षा पर सवाल

हर रोज खतरा बन रहे ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

हर रोज खतरा बन रहे ओवरलोड डंपर: हादसे के बाद फिर उठे सुरक्षा पर सवाल

बीना। किर्रोद बायपास पर फ्लाई ऐश से भरा एक ओवरलोड डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में एक स्कूटी सवार महिला बाल-बाल बची, जबकि सड़क किनारे स्थित एक दुकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार यह डंपर जेपी फ्लाई ऐश पौंड से फ्लाई ऐश भरकर बेगमगंज जा रहा था। किर्रोद बायपास पर अचानक संतुलन खोने के बाद यह पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही डॉयल 112 की टीम मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शी ऋषि सेन ने बताया कि डंपर चालक तेज और लापरवाही से वाहन चला रहा था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चालक शराब के नशे में था, जिसके कारण वह वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे खेत की ओर पलट गया। हादसे में डंपर चालक और क्लीनर सुरक्षित बताये गये हैं। चाय की दुकान चलाने वाले संतोष राय ने बताया कि डंपर सीधे उनकी दुकान की ओर आ गिरा, जिससे उनकी दुकान को भारी नुकसान पहुंचा है। बाइक सवार खालिक खान ने इस घटना के बाद जेपी पावर प्लांट के फ्लाई ऐश पॉन्ड से निकलने वाले ओवरलोड डंपरों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में डंपर ओवरलोड निकलते हैं और कई बार हादसे होने के बावजूद प्रशासन इस पर कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!