होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर में घूस लेते ही पकड़ा गया रेंजर: 50 हजार की डील पर लोकायुक्त का बड़ा एक्शन

सागर में घूस लेते ही ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर में घूस लेते ही पकड़ा गया रेंजर: 50 हजार की डील पर लोकायुक्त का बड़ा एक्शन

सागर। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त पुलिस ने बंडा उत्तर वनमंडल में पदस्थ रेंजर विकास सेट को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई सागर लोकायुक्त की टीम द्वारा की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता विजय सिंह राजपूत ने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि रेंजर द्वारा उनके कार्य के बदले 50 हजार रुपये की मांग की जा रही है। शिकायत की सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद लोकायुक्त निरीक्षक रंजीत सिंह के नेतृत्व में ट्रैप टीम गठित की गई।

पूर्व निर्धारित योजना के तहत जैसे ही आरोपी रेंजर ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि ली, टीम ने मौके पर दबिश देकर उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान पूरी प्रक्रिया का पंचनामा तैयार किया गया।
लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस कार्यवाही से वन विभाग में हड़कंप मच गया है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!