सागर: सेन शक्ति महासंगठन का पुनर्गठन; तीन बत्ती पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश्वर सेन की उपस्थिति में हुआ भव्य स्वागत
सागर। शहर के हृदय स्थल तीन बत्ती पर सेन शक्ति महासंगठन सागर इकाई के पुनर्गठन और नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश्वर सेन ने नई नियुक्तियों की घोषणा की और समाज के युवाओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी।
प्रदेश अध्यक्ष ने सौंपी नई जिम्मेदारी
संगठन के विस्तार और मजबूती पर जोर देते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश्वर सेन ने बताया कि समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए पदाधिकारियों को पदोन्नत किया गया है।
नई नियुक्तियां इस प्रकार हैं
राजकुमार सेन: पूर्व युवा नगर अध्यक्ष को पदोन्नत कर सागर जिला शहर अध्यक्ष बनाया गया।
बही अभिनंदन बिजेलिया को कर्मचारी संगठन काजिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया
अतुल सेन को प्रदेश उपाध्यक्ष।
भारत सेन को सैलून एसोसिएशन का अध्यक्ष
और संजय सेन को सैलून एसोसिएशन का अध्यक्ष घोषित किया गया है।

फूल-मालाओं और मिठाई के साथ मनाया जश्न
तीन बत्ती पर कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता था। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को फूल-मालाएं पहनाईं और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इन नियुक्तियों से सागर में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।
हनुमान जी के चरणों में लगाई अर्जी
इस दौरान समस्त पदाधिकारियों ने वहां स्थित हनुमान जी महाराज के मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। भगवान को भोग लगाया गया और समाज की सुख-समृद्धि, एकता और उन्नति के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई।

समाज की एकजुटता पर प्रदेश अध्यक्ष का वक्तव्य
राजेश्वर सेन ने अपने संबोधन में कहा कि 1 फरवरी के भव्य आयोजन की सफलता में इन सभी साथियों का विशेष योगदान था। उन्होंने गर्व के साथ उल्लेख किया कि सागर में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की प्रतिमा की स्थापना और सेन जी महाराज के नाम पर चौराहे व प्रतिमा की स्थापना समाज की बढ़ती शक्ति का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी सागर सेन समाज इसी तरह एकजुट होकर कार्य करेगा।








