होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : शादी की तैयारियों के बीच घर में आग लगने से छत पर रखे 300 सिंचाई पाइप जले

सागर : शादी की तैयारियों ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : शादी की तैयारियों के बीच घर में आग लगने से छत पर रखे 300 सिंचाई पाइप जले

सागर/बीना। खिमलासा थाना क्षेत्र के माला सुनेटी गांव में शादी की तैयारियों के बीच एक घर में आग लग गई। इस घटना में सिंचाई के लगभग 300 पाइप जलकर खाक हो गये। यह आग सित्तू सिंह और जोधन दांगी के घर में लगी, जहां उनके बड़े बेटे के विवाह की तैयारियां चल रही थी। जानकारी के अनुसार सित्तू सिंह के बड़े बेटे का विवाह 21 अप्रैल को होना है। रविवार को खिमलासा के एक गार्डन में प्रीतिभोज का आयोजन किया जाना था, जिसके लिये घर पर तैयारियां चल रही थी। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। सित्तू सिंह ने बताया कि अज्ञात कारणों से उनके मकान में आग लग गई। आग इतनी फैल गई थी कि घर की छत पर रखे सिंचाई के लगभग 300 पाइप पूरी तरह जल गये। उन्होंने आशंका जताई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर में आग लगाई है। सित्तू सिंह ने यह भी बताया कि यह उनके घर में आग लगने की दूसरी घटना है। इससे पहले उनके पिताजी की तेरहवीं के समय भी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगाई थी, जिसमें काफी नुकसान हुआ था। सूचना मिलते ही डायल 112 के पायलट और आरक्षक मलखान पाल तत्काल मौके पर पहुंचे। हालांकि उनके पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया था। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड के देरी से पहुंचने पर नाराजगी व्यक्त की।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!