सागर : 57.9 लीटर अवैध शराब और मोटर साइकिल जब्त, आरोपी फरार
सागर। थाना बहेरिया पुलिस ने कार्यवाही करते हुये 57.9 लीटर अवैध देशी एवं अंग्रेजी शराब तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर की मोटर साइकिल जब्त की है। कार्यवाही के दौरान आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार 18 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जलसा होटल के पास स्थित कुलिया नाले के समीप एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर बड़ी मात्रा में अवैध शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी उप निरीक्षक शशिकांत गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस ने उसका पीछा किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका। इसके बाद मौके पर मौजूद मोटरसाइकिल और प्लास्टिक के थैलों की तलाशी लेने पर विभिन्न ब्रांडों की शराब बरामद हुई। जप्त शराब में मैकडॉवेल नंबर.1, आईबी, सिग्नेचर, गोवा व्हिस्की, ओल्ड मोंक रम, ब्लेंडर्स प्राइड, रॉयल चैलेंज, बैकार्डी रम, मैजिक मोमेंट्स वोडका सहित अन्य ब्रांड तथा देशी प्लेन शराब शामिल है। पुलिस ने कुल 280 मर्टर और 10 बोतले जब्त की, जिनकी कुल मात्रा 57,900 लीटर तथा अनुमानित कीमत 55,150 बताई गई है। इसके अलावा शराब परिवहन में प्रयुक्त हीरो एचएफ डीलक्स कंपनी की बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने कुल 1,05,150 रुपये का मशरूका जब्त किया है। मामले में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना बहेरिया में धारा 34(2) मप्र आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। साथ ही शराब के स्रोत और इससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने अवैध शराब और नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही लगातार जारी रखने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि अवैध नशे के कारोबार में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक शशिकांत गुर्जर, देवेंद्र दुबे, दीपक गुरुंग, सुनील पांडे, नरेंद्र रावत, मनुप्रताप सिंह सहित थाना बहेरिया के पुलिस स्टाफ की भूमिका रही।
सागर : 57.9 लीटर अवैध शराब और मोटर साइकिल जब्त, आरोपी फरार
सागर : 57.9 लीटर अवैध ...
by Suraj Sen
[post_dates]

Sub Editor







