सागर : अवैध शराब का जखीरा पकड़, आरोपी को किया गिरफ्तार
सागर। थाना सुरखी पुलिस को 13 अपै्रल को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर सुरखी पुलिस टीम ने सरकारी कॉलेज के समीप रोबिन्स नाथन के घर के बाजू में स्थित एक लोहे के स्टोर रूम पर दबिश दी। तलाशी के दौरान पुलिस ने वहां से 72 लीटर अवैध देशी मदिरा मसाला 8 खाकी कार्टूनों में बरामद की। जब्त की गई शराब की कुल कीमत लगभग 40,000 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मौके से आरोपी रोबिनन नाथन उर्फ हनी पिताराबर्ट नाथ्र निवासीढाना को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से अवैध खेप जब्त की है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब आरोपी से शराब के मुख्य स्रोतों और इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य नेटवर्क के बारे में कड़ाई से पूछताछ कर रही है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी दीपांशु, मनीषा तिवारी, सत्यव्रत धाकड़, गनगौर प्रसाद, कमलेश, कामेश, ओमकार और प्रेमचंद्र की भूमिका रही।
सागर : अवैध शराब का जखीरा पकड़, आरोपी को किया गिरफ्तार
सागर : अवैध शराब का ...
[post_dates]

संपादक







