होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : पुरानी रंजिश को लेकर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में

सागर : पुरानी रंजिश को ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : पुरानी रंजिश को लेकर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में
सागर। थाना गोपालगंज पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये पुरानी रंजिश के चलते फरियादी और उसके साथियों पर धारदार हथियार व लाठियों से जानलेवा हमला करने वाले एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। 16 मार्च को शाम करीब 7 बजे फरियादी जो पेशे से ड्राइवर है अपने घर से रोजा खोलकर वसुडियाना मोहल्ला शनिचरी आया था।
वहां वह अपने साथी इकबाल खान और मोहम्मद नासिर खान के साथ बातचीत कर रहा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी सोनू उर्फ मोहम्मद नूर खान, रवि पठान और राजा पठान वहां आये और घूरने की बात को लेकर गाली गलौज करने लगे। मना करने पर आरोपियों ने जानबूझकर मारपीट शुरू कर दी। आरोपी सोनू उर्फ नूर खान ने फरियादी पर चाकू से वार किया, जिससे उसके बायें कंधे के पीछे और बायें हाथ की हथेली में गंभीर चोट आई। जब फरियादी के साथी इकबाल खान और मोह. नासिर बीच बचाव करने आये, तो अन्य सह आरोपियों इरशाद खान और इसरार खान ने भी चाकू और डंडों से उन पर हमला कर दिया। आरोपी रवि पठान ने मोहम्मद नासिर के सिर और पीठ पर डंडों से हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाईं, जबकि राजा पठान ने डंडे से मारपीट की।
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये थे। फरियादी की शिकायत पर थाना गोपालगंज में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुये थाना प्रभारी के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। मुखबिर की सूचना और त्वरित घेराबंदी के आधार पर घटना में शामिल सक्रिय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक घनश्याम शर्मा थाना प्रभारी, नीरज जैन, वीरू, दीपक व्यास, कैलाश सेन, अनिल प्रभाकर, यशवत, अंकित तिवारी, थिरबम, हीरेंद्र, आनंद सिंधु, देवेद्र पांडे की भूमिका रही है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!