होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : असामाजिक तत्व एवं नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

सागर : असामाजिक तत्व एवं ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : असामाजिक तत्व एवं नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

सागर। थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा दो अलग-अलग गंभीर मामलों में कार्यवाही करते हुये आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया। पहले प्रकरण मे पशु के साथ कू्ररता एवं अशोभनीय कृत्य करने वाला आरोपी गिरफ्तार किया। 21 अपै्रल को फरियादिया 45 वर्ष निवासी आनंद नगर मकरोनिया ने थाना मोतीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई। फरियादिया जो पशु कल्याण सागर में डायरेक्टर पद पर पदस्थ हैं ने बताया कि 15 अपै्रल की रात्रि लगभग 1 से 1.30 बजे के बीच शास्त्री वार्ड क्षेत्र में आरोपी गुल्लू उर्फ गोलू अहिरवार द्वारा एक मादा कुतिया के साथ सार्वजनिक स्थान पर कू्ररता एवं अशोभनीय हरकतें की गई तथा उसे मारपीट कर प्रताड़ित किया गया। उक्त रिपोर्ट पर थाना मोतीनगर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 170 बीएनएसएस के तहत न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया। वही दूसरे प्रकरण मे नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी गिरफ्तार किया। 19 अपै्रल को एक महिला फरियादिया द्वारा थाना मोतीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी 11 वर्षीय नाबालिग शाम करीब 6.30 बजे मंदिर गई थी, जहां आरोपी बृजमोहन पटेल द्वारा उसका हाथ पकड़कर बुरी नियत से छेड़छाड़ की गई एवं अश्लील हरकतें की गई। बच्ची के परिजन के मौके पर पहुंचने पर आरोपी ने पत्थर से हमला करने का प्रयास किया तथा जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। उक्त रिपोर्ट पर थाना मोतीनगर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत, सत्यभामा, अशोक, नदीम शेख एवं सोमवीर की भूमिका रही।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!