होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : भालू ने किया बीड़ी मजदूर पर हमला, गंभीर घायल : तेदुपत्ता तोड़ने जंगल परिवार के साथ गये थे, झाड़ियों में छिपा था भालू

सागर : भालू ने किया ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : भालू ने किया बीड़ी मजदूर पर हमला, गंभीर घायल : तेदुपत्ता तोड़ने जंगल परिवार के साथ गये थे, झाड़ियों में छिपा था भालू

सागर/शाहगढ़। वन परिक्षेत्र की वठवाहा वीट के जंगल में मंगलवार सुबह उस वक्त अफरा तफरी मच गई, जब तेंदूपत्ता तोड़ने गये श्रमिक पर एक भालू ने हमला कर दिया। इस हमले में एक बीड़ी श्रमिक घायल हो गया हैं। घटना पठानबली घाटी के आगे जंगल स्थित बंबे कुआं के पास सुबह करीब 7 बजे की है। राहत की बात यह रही कि साथ मौजूद अन्य महिलाओं बच्चों ने साहस दिखाते हुये शोर मचाया, जिससे डरकर भालू जंगल की ओर भाग गया। भालू के हमले से कैलाश अहिरवार 52 निवासी सुभाषचंद्र बोस वार्ड को सिर और पीट हाथों में गंभीर चोंट आई है। बीड़ी श्रमिक को शाहगढ़ अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में सागर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बता दें कि शाहगढ़ वन क्षेत्र में भालूओं का आतंक नया नही है। कुछ वर्ष पहले भी इस क्षेत्र में भालू के हमले से दो ग्रामीणों को घायल कर चुका है। इसके बावजूद वन विभाग की कार्यप्रणाली में कोई सकारात्मक परिणाम नहीं दिखा। इस घटना को लेकर सचेत हुये रेंजर सर्वेश सोनी ने बताया कि वन कर्मियों का अमला जंगल में वाहन से लगातार सर्चिंग कर रहा है, उन्होंने जंगल में पत्ता/बीड़ी पत्ती तोड़ने के दौरान सुरक्षा के लिये जरूरी सावधानियां रखने की अपील करते हुये कहा कि जंगल में हमेशा समूह कम से कम 3-4 लोगों में जायें। काम करते समय आपस में बातचीत करते रहें या कुछ आवाज करते रहें, ताकि जानवर पहले से सतर्क होकर दूर रहें। सुबह जल्दी और शाम ढलने के बाद का समय जंगली जानवरों की सक्रियता का होता है, इसलिये इस समय जंगल में जाने से बचें। बचाव के लिये हमेशा अपने साथ मजबूत लाठी या डंडा रखें। यदि यह एक आपातकालीन स्थिति है, तो पीड़ित को तुरंत नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जायें या वन विभाग के अधिकारियों से संपर्क करें। रेंजर ने बताया कि ऐसे हादसों में वन विभाग द्वारा तत्काल मुआवजा और चिकित्सा सहायता प्रदान की जाती है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!