होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : भाजपा विधायक की बेटी ने युवक को पीटा, बैंक से बाहर बुलवाया, कार से उतरते ही बरसाये जूते

सागर : भाजपा विधायक की ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : भाजपा विधायक की बेटी ने युवक को पीटा, बैंक से बाहर बुलवाया, कार से उतरते ही बरसाये जूते
सागर। देवरी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक बृजबिहारी पटेरिया की बेटी प्रियंका पटेरिया का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह एक युवक की जूतों से पिटाई करती नजर आ रही हैं। घटना सोमवार की बताई जा रही है, जिसका वीडियो मंगलवार को सामने आया। पीड़ित युवक राजेश शर्मा निवासी मढ़ी जमुनिया के अनुसार वह सोमवार को गौरझामर स्थित एक बैंक में काम से गया था। वहां उसे मैसेज मिला कि विधायक की बेटी प्रियंका पटेरिया उसे बाहर बुला रही हैं। राजेश जैसे ही उनकी कार के पास पहुंचा, प्रियंका कार से उतरी और अचानक उस पर जूतों से हमला कर दिया। पीड़ित ने इस संबंध में गौरझामर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। वही प्रियंका पटेरिया ने मारपीट की बात स्वीकारते हुये अपने व्यवहार का बचाव किया है। उनका आरोप है कि राजेश शर्मा काफी समय से उनकी कार का पीछा कर रहा था। उसने गाड़ी को कट मारकर असुरक्षित तरीके से ओवरटेक करने की कोशिश की। प्रियंका के मुताबिक एक साल पहले दर्ज हुई एक एफआईआर में भी राजेश का नाम शामिल था। इसके बावजूद उसकी हरकतें बंद नहीं हुईं। प्रियंका के अनुसार वह लगातार मेरा पीछा कर रहा था, लेकिन सामने नहीं आता था। सोमवार को मैंने उसे सिर्फ यह पूछने के लिये बुलाया था कि वह ऐसा क्यों कर रहा है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है, लेकिन मामले की संवेदनशीलता और विधायक परिवार से जुड़े होने के कारण अधिकारी अभी कैमरे पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच जारी है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All