होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : घर में बना रखी थी अवैध शराब की गोदाम, 99 लीटर शराब पकड़ी, आरोपी फरार

सागर : घर में बना ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : घर में बना रखी थी अवैध शराब की गोदाम, 99 लीटर शराब पकड़ी, आरोपी फरार

सागर। रहली थाना पुलिस ने खमरिया में दबिश देकर एक मकान से अवैध शराब पकड़ी है। आरोपी ने घर को शराब की गोदाम बना रखा था। कार्यवाही के दौरान पुलिस देखकर आरोपी मौके से भाग निकला। मामले में पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के अनुसार गुरुवार रात वाहन चेकिंग के दौरान रहली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वार्ड क्र. 2 खमरिया निवासी गुड्डू उर्फ गोविंद उर्फ हरगोविंद सिंह ठाकुर अपने घर में भारी मात्रा में अवैध शराब का भंडारण किये हुये है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने आरोपी के घर दबिश दी। पुलिस टीम को देखकर आरोपी घर के पीछे के दरवाजे से अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीछा किया। लेकिन पकड़ नही पाई। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के घर के कमरे से 9 कार्टून में रखी सागर गोल्ड व्हिस्की के 450 पाव और 2 प्लास्टिक बोरियों में रखी बाम्बे व्हिस्की के 100 पाव बरामद किये। प्रत्येक पाव 180 एमएल का पाया गया। कार्यवाही में कुल 99 लीटर अवैध शराब, अनुमानित कीमत करीब 60 हजार 500 रुपये जब्त की गई है। रहली थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि मामले में आरोपी गुड्डू उर्फ गोविंद उर्फ हरगोविंद सिंह ठाकुर के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!