होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर लोकायुक्त ने ग्राम पंचायत सचिव व चौकीदार 6000 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

सागर लोकायुक्त ने ग्राम पंचायत ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर लोकायुक्त ने ग्राम पंचायत सचिव व चौकीदार 6000 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

पीएम आवास की दूसरी किस्त के लिए मांगी थी रकम चौकीदार भी आरोपी सरपंच प्रतिनिधि पर पीड़ित ने लगाएं आरोप

दमोह जिले की तेंदूखेड़ा ब्लॉक की तेजगढ़ ग्राम पंचायत का मामला

तेंदूखेड़ा। जिले में दो और रिश्वतखोर कर्मचारी रिश्वत लेते लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथ पकड़े गए हैं प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्त जारी करने की आवाज में रिश्वत की मांग की गई थी मामला दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक की तेजगढ़ ग्राम पंचायत है जहां पर सोमवार दोपहर 12 बजे ग्राम पंचायत सचिव जुगराज सिंह लोधी को सागर लोकायुक्त पुलिस ने 6000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस मामले में चौकीदार गुड्डा रैकवार को भी आरोपी बनाया गया है
लोकायुक्त टीम ने तेजगढ़ ग्राम पंचायत कार्यालय में सचिव को रिश्वत लेते पकड़ा। पैसे लेने के बाद सचिव ने यह रकम चौकीदार को दे दी। जब लोकायुक्त अधिकारियों ने दोनों के हाथ धुलवाए, तो उनके हाथों से लाल रंग निकला, जिससे रिश्वत के पैसे छूने की पुष्टि हुई
तेजगढ़ निवासी महेंद्र कोष्ठी ने 16 अप्रैल को लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी के नाम पर 1 लाख 20 हजार रुपये का पीएम आवास स्वीकृत हुआ था। आवास की दूसरी किस्त जारी करने के बदले पंचायत सचिव जुगराज सिंह लोधी ने उनसे 15,000 रुपये की मांग की थी
मना करने पर रोक दी किस्त
शिकायतकर्ता महेंद्र कोष्ठी के अनुसार, जब उन्होंने पैसे देने से इनकार किया, तो उनकी किस्त रोक दी गई। सचिव ने उन्हें सरपंच से मिलने को कहा था, और सरपंच प्रतिनिधि विनजय जैन ने भी 10,000 रुपये की मांग की थी। सचिव ने बाद में 6000 रुपये पर सौदा तय किया था। पीड़ित ने पहले 4000 रुपये दिए थे और शेष राशि देते समय रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था
महेंद्र कोष्ठी ने 16 अप्रैल को सागर लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी। लोकायुक्त पुलिस ने शिकायत की पुष्टि होने के बाद लोकायुक्त ने जाल बिछाया और सोमवार को कार्रवाई की योजना बनाई। वर्तमान में, लोकायुक्त पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है पीड़ित ने बताया कि वह काफी परेशान हो गया था उसकी पीएम आवास की दूसरी किस्त जारी नहीं हो रही थी। लोकायुक्त पुलिस ने सचिव और चौकीदार को आरोपी बनाया है। दोनों आरोपियों पर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है बताया जा रहा है कि इस रिश्वत की रकम में सचिव के साथ सरपंच की भी मिलीभगत थी हालांकि लोकायुक्त कार्रवाई को देखते सरपंच ने रिश्वत की रकम से दूरी बना ली है
रंगे हाथों पकड़ाए
लोकायुक्त टीम में शामिल निरीक्षक मंजू किरण तिर्की निरीक्षण रंजीत सिंह प्रधान आरक्षक अजय क्षेत्री शफीक खान आरक्षक आदेश तिवारी संतोष गोस्वामी नीलेश चौबे गोल्डी प्रदीप राघवेन्द्र निरीक्षण मंजू किरण तिर्की ने बताया की तेजगढ़ ग्राम पंचायत में सचिव जुगराज सिंह और चौकीदार गुड्डा रैकवार के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। महेंद्र कोष्ठी के द्वारा 16 अप्रैल को सागर लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक के यहां शिकायत की गई थी। शिकायत का सत्यापन करने के बाद वह सही पाई गई। जिसके बाद सोमवार को सचिव को 6000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!