होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

Sagar News: शाहपुर में मौसम का भयानक कहर, भीषण ओलावृष्टि से सैकड़ों तोतों की दर्दनाक मौत

Sagar News: शाहपुर में मौसम ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

Sagar News: शाहपुर में मौसम का भयानक कहर, भीषण ओलावृष्टि से सैकड़ों तोतों की दर्दनाक मौत

सागर जिले के शाहपुर नगर में शुक्रवार रात 11 बजे मौसम ने अचानक भयावह रूप ले लिया। तेज आंधी, गरज-चमक, बारिश और ओलावृष्टि से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस प्राकृतिक आपदा का सबसे ज्यादा असर पक्षियों पर देखने को मिला, जहां सैकड़ों तोतों समेत कई पक्षियों की मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि शाहपुर में इस तरह की ओलावृष्टि पहले कभी नहीं देखी गई। बड़े-बड़े ओलों की मार से कई पक्षी घायल होकर सड़कों और घरों के आसपास गिर पड़े। कई तोते मौके पर ही मर गए। लोगों ने घायल पक्षियों को उठाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया और उन्हें बचाने की कोशिश की।

तेज आंधी और ओलावृष्टि से नगर में कई पेड़ टूटकर गिर गए। दुकानों के टीन शेड उड़ गए और कई जगह नुकसान हुआ। बारिश और तेज हवा के कारण बिजली व्यवस्था भी प्रभावित रही, जिससे देर रात तक कई इलाकों में अंधेरा छाया रहा।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!