होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक पैर कटा, गंभीर हालत में भोपाल रेफर

सागर : पिकअप ने बाइक ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक पैर कटा, गंभीर हालत में भोपाल रेफर

सागर/बीना। खिमलासा क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मालवाहक वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बरोदिया कलां थाना क्षेत्र के मालथौन निवासी धनराज लोधी 35 बाइक से खिमलासा से बरोदिया कलां जा रहे थे। इसी दौरान खिमलासा के मालथौन रोड पर गैस एजेंसी के पास तेज रफ्तार मालवाहक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि धनराज का एक पैर कटकर अलग हो गया। टक्कर के बाद मालवाहक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। आरक्षक राजेश्वर यादव और पायलट देवेंद्र सिंह राजपूत की मदद से घायल को बीना सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुये उसे भोपाल रेफर कर दिया गया।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!