होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : आईपीएल पर ऑनलाइन सट्टा खिलाते युवक को पुलिस ने दबोचा, मोबाइल में मिले लाखों के लेन-देन

सागर : आईपीएल पर ऑनलाइन ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : आईपीएल पर ऑनलाइन सट्टा खिलाते युवक को पुलिस ने दबोचा, मोबाइल में मिले लाखों के लेन-देन

सागर। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों एवं सट्टा कारोबार के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना मोतीनगर पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। थाना मोतीनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि बीजासेन मंदिर के पास एक युवक मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन वेबसाइट पर आईपीएल मैच में हार-जीत का दांव लगाकर सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी मोतीनगर निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर एक संदिग्ध युवक को मोबाइल के माध्यम से आईपीएल मैच पर सट्टा खिलाते हुये रंगे हाथ पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रंजीत सोनी पिता प्रहलाद सोनी 24 वर्ष निवासी पुरव्याऊ टौरी थाना कोतवाली जिला सागर बताया। आरोपी के कब्जे से एक ओप्पो कंपनी का 5जी मोबाइल फोन कीमत लगभग 20 हजार रुपये जप्त किया। मोबाइल की जांच करने पर उसमें ऑनलाइन सट्टा वेबसाइट संचालित होना पाया गया, जिसमें आईपीएल मैचों पर हार-जीत के लाखों रुपये के लेन-देन, हिसाब-किताब एवं दांव संबंधी रिकॉर्ड मिले। मोबाइल में विभिन्न टीमों पर लगाये गये दांव एवं बड़ी रकम का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड भी पाया गया, जिसकी विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध धारा 4(क) सट्टा एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी को वैधानिक कार्यवाही उपरांत न्यायालय में उपस्थित होने हेतु नोटिस देकर पाबंद किया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत थाना प्रभारी मोतीनगर, गौरव गुप्ता, दिनेश, अरुण, अखलेश, गुड्डू, संजय जोनवार, सत्येन्द्र, मंजीत का योगदान रहा।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!