होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : रिटायर पुलिस अधिकारी के घर से सागौन जब्त, वन विभाग ने पकड़ा अवैध लकड़ी का भंडारण

सागर : रिटायर पुलिस अधिकारी ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : रिटायर पुलिस अधिकारी के घर से सागौन जब्त, वन विभाग ने पकड़ा अवैध लकड़ी का भंडारण
सागर/खुरई। वन विभाग की टीम ने एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी के घर से बड़ी मात्रा में अवैध सागौन की लकड़ी जब्त की है। यह कार्यवाही सहोद्राबाई राय वार्ड स्थित गुरुकुल स्कूल के पीछे रेलवे लाइन के किनारे हुई। खुरई वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रेलवे लाइन के किनारे एक घर में बड़ी मात्रा में सागौन की लकड़ी का अवैध काम चल रहा है। सूचना मिलते ही रेंजर चंद्रभूषण सिंह ठाकुर ने एक टीम का गठन किया और उसे मौके पर भेजा। जब टीम सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी के घर पहुंची, तो उन्हें कार्यवाही करने से रोका। इसके बाद वन विभाग ने सच वारंट जारी कर घर की तलाशी ली। टीम ने घर के सभी कमरों की जांच की, लेकिन शुरुवात में कहीं भी सागौन की लकड़ी नही मिली। टीम को एक ताला बंद कमरे के अंदर सागौन की लकड़ी होने का संदेह हुआ। जब उन्होंने कमरा खोलने को कहा तो घर के सदस्यों ने बताया कि यह कमरा किराये पर दिया गया है और किरायेदार के आने पर ही ताला खुल सकेगा। हालांकि टीम के सदस्यों ने खिड़की से झांककर देखा तो कमरे में बड़ी मात्रा में सागौन की लकड़ी रखी हुई थी। इसके बाद कमरे का ताला खुलवाया गया और लकड़ी जब्त कर ली गई। डिप्टी रेंजर सुनील कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी के घर पर दबिश दी गई, जहां से बड़ी मात्रा में सागौन जब्त की गई। पूछताछ में पता चला कि विक्रम सिंह दोहरे इस अवैध सागौन के काम में शामिल थे। वन विभाग ने वन अधिनियम के तहत विक्रम सिंह दोहरे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जब्त की गई सागौन की लकड़ी की अनुमानित कीमत लगभग 30 हजार रुपये है, जिसे सुरक्षित रूप से वन विभाग में रखवाया गया है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!