होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : दो लाख की बाइक से शराब का परिवहन, एक गिरफ्तार, दूसरा मौके से भागा

सागर : दो लाख की ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : दो लाख की बाइक से शराब का परिवहन, एक गिरफ्तार, दूसरा मौके से भागा
सागर/बीना। पुलिस ने मुड़िया नायक रोड पर अवैध शराब का परिवहन करते हुये एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 62.280 लीटर शराब और करीब 2 लाख रुपये की एक नई बिना नंबर की बाइक जब्त की है। कार्रवाई के दौरान एक अन्य आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। थाना प्रभारी अनूप यादव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आगासौद की ओर से दो युवक बाइक पर शराब लेकर बीना आ रहे हैं। इस आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। पुलिस को देख भागने की कोशिश कर रहे बाइक चालक प्रथम अग्निहोत्री 18 को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी कनकटा उर्फ बिट्टू उर्फ केशव पटेल खेतों की ओर भाग निकला। पुलिस ने बाइक पर रखी बोरी की तलाशी ली, जिसमें 7 कार्टूनों से कुल 346 पाव अवैध शराब बरामद हुई। जब्त की गई शराब की कुल कीमत 30 हजार 850 रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार पकड़े गये आरोपी प्रथम ने कम उम्र से ही आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिये दबिश दे रही है और जब्त बाइक के मालिक के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All