होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : 35 बार तहसील के चक्कर, फिर भी नहीं मिला इंसाफ, वृद्ध महिला बोली- अब कहां जाऊं ?

सागर : 35 बार तहसील ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : 35 बार तहसील के चक्कर, फिर भी नहीं मिला इंसाफ, वृद्ध महिला बोली- अब कहां जाऊं ?

सागर। न्याय की आस में वर्षों से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रही केसली तहसील के ग्राम महुआखेड़ा निवासी वृद्ध महिला भूरीबाई घोषी मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां उन्होंने जनसुनवाई में आवेदन देकर अपनी पीड़ा अधिकारियों के सामने रखी।

भूरीबाई ने बताया कि उनके पति कपूर सिंह घोषी ने वर्ष 1971 और 1977 में करीब 25 एकड़ जमीन खरीदी थी। पति की मौत के बाद जमीन को लेकर विवाद शुरू हुआ और मामला वर्षों तक न्यायालय में चलता रहा। महिला का कहना है कि 24 अगस्त 2023 को जिला एवं सत्र न्यायालय सागर से फैसला उनके पक्ष में आया, जिसके बाद उन्होंने तहसील केसली में सीमांकन और पैमाइश के लिए आवेदन दिया। तहसीलदार द्वारा 500 रुपए जमा कराए गए, लेकिन आरोप है कि इसके बाद भी लगातार टालमटोल की जाती रही। भूरीबाई का कहना है कि वह अब तक करीब 35 बार तहसील कार्यालय के चक्कर लगा चुकी हैं, लेकिन उनकी जमीन का सीमांकन नहीं कराया गया। परेशान होकर उन्होंने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जनसुनवाई में आवेदन सौंपा और न्याय दिलाने की मांग की।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!