होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर में रहस्यमयी मौत से सनसनी : मजदूरी पर निकला था घर से, शाम को पुलिया के पास मिला शव

सागर में रहस्यमयी मौत से ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर में रहस्यमयी मौत से सनसनी : मजदूरी पर निकला था घर से, शाम को पुलिया के पास मिला शव

सागर। मोतीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सागर-बीना रोड स्थित ग्राम पथरिया हाट के पास पुलिया किनारे गुरुवार शाम 4 बजे एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की पहचान हफसिली गांव निवासी लीलाधर पटेल (40) पिता बिहारीलाल पटेल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार लीलाधर गुरुवार सुबह करीब 9 बजे मजदूरी पर जाने की बात कहकर घर से निकला था,शाम करीब 4 बजे ग्रामीणों ने पथरिया हाट पुलिया के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां पिता बिहारीलाल पटेल ने शव की पहचान अपने पुत्र लीलाधर के रूप में की।

घटना की जानकारी मिलते ही मोतीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया।

परिजनों ने बताया कि लीलाधर विवाहित था और उसके एक पुत्र एवं एक पुत्री हैं। उसकी पत्नी पिछले करीब एक वर्ष से मायके में रह रही थी, जिसके कारण वह मानसिक तनाव में रहता था। वह पिछले चार-पांच दिनों से लगातार अधिक मात्रा में शराब का सेवन कर रहा था।

मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की है। मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!