होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर में रक्षाबंधन पर नहीं रहेगा भद्रा का साया, सुबह से शाम तक राखी बांधने के शुभ मुहूर्त

सागर में रक्षाबंधन पर नहीं ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर में रक्षाबंधन पर नहीं रहेगा भद्रा का साया, सुबह से शाम तक राखी बांधने के शुभ मुहूर्त

28 अगस्त को सूर्योदय के समय पूर्णिमा तिथि, पं. आकाश द्विवेदी महाराज ने बताए राखी बांधने के प्रमुख शुभ समय

सागर। भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और रक्षा के संकल्प का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार, 28 अगस्त को मनाया जाएगा। इस बार रक्षाबंधन के दिन भद्रा का बंधन नहीं रहेगा, जिससे बहनें पूरे दिन निर्धारित शुभ समय में अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध सकेंगी।

जैसीनगर के कथावाचक एवं धर्माचार्य पं. आकाश द्विवेदी महाराज ने गुरुवार शाम 5:00 बजे रक्षाबंधन की तिथि और शुभ मुहूर्त को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 28 अगस्त को सूर्योदय के समय पूर्णिमा तिथि रहेगी। इसी वजह से पूरे दिन पूर्णिमा का पर्व माना जाएगा।

पं. द्विवेदी महाराज के अनुसार, सुबह 8:50 बजे तक रक्षाविधान के लिए विशेष शुभ समय रहेगा। इसके बाद राखी बांधने के लिए भी दिन में कई शुभ मुहूर्त उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने बताया कि सुबह 9:06 से 10:41 बजे तक, दोपहर 12:16 से 1:51 बजे तक और शाम 5:01 से 6:36 बजे तक राखी बांधना शुभ रहेगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि भद्रा 27 अगस्त को ही समाप्त हो चुकी है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन भद्रा को लेकर किसी तरह का संशय नहीं है। बहनें अपनी सुविधा के मुताबिक बताए गए शुभ समय में भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मना सकती हैं।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।