होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर में शर्मनाक हरकत : फीमेल डॉग के साथ क्रूरता, CCTV फुटेज के आधार पर शिकायत दर्ज

सागर में शर्मनाक हरकत : ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर में शर्मनाक हरकत : फीमेल डॉग के साथ क्रूरता, CCTV फुटेज के आधार पर शिकायत दर्ज

सागर शहर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में पशु क्रूरता का एक गंभीर मामला सामने आया है। शास्त्री वार्ड स्थित डॉ. शुक्ला मार्ग, पगारा रोड पर धर्मताल के सामने वाली गली में एक व्यक्ति द्वारा फीमेल डॉग के साथ अमानवीय कृत्य किए जाने का आरोप लगाया गया है।

इस संबंध में यारा फाउंडेशन एवं एनिमल लवर, सागर की ओर से शनिवार रात करीब 8 बजे मोतीनगर थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत में बताया गया कि 15 अप्रैल की रात करीब 1 से 1:30 बजे के बीच उक्त घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है, जिसमें एक व्यक्ति कथित रूप से इस कृत्य को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहा है।

संस्था ने पुलिस से आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 एवं भारतीय न्याय संहिता 2023 की धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही जल्द एफआईआर दर्ज कर भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपील की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!