होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

नौतपा में राहत की फुहार! मध्यप्रदेश के इस क्षेत्र में बारिश के साथ गिरे ओले,बदला मौसम

नौतपा में राहत की फुहार! ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

नौतपा में राहत की फुहार! मध्यप्रदेश के इस क्षेत्र में बारिश के साथ गिरे ओले,बदला मौसम

दमोह/तेंदूखेड़ा। गुरुवार को नौतपा के चौथे दिन अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया इसी तेंदूखेड़ा ब्लॉक में मौसम ने करवट ली और गर्म हवाओं के साथ करीब आधा घंटे तक झमाझम बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली तेंदूखेड़ा नगर में दोपहर करीब 2 बजे हल्की बूंदाबांदी हुई और शाम 6 बजे भी बूंदाबांदी इसके अलावा ब्लॉक के तारादेही गांव में 4 बजे अचानक मौसम में बदलाव आया।

तेज धूप और गर्म हवाओं के बाद शुरू हुई बारिश और ओलावृष्टि ने पूरे इलाके को ठंडा कर दिया। कई लोगों ने बारिश का आनंद लिया, जबकि कुछ लोग खुद को बचाने का प्रयास करते दिखे यह पहली बार नहीं है जब तेंदूखेड़ा ब्लॉक में नौतपा के दौरान बारिश हुई हो। नौतपा के पहले दिन भी यहां झमाझम बारिश दर्ज की गई थी, और सोमवार को भी एक घंटे तक जोरदार बारिश के साथ ओले गिरे थे। जिले के अन्य स्थानों पर हालांकि इस प्रकार का मौसम नहीं बना और वहां भी लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। जिले का अधिकतम तापमान लगातार 45 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!