होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

केंद्रीय जेल में भाई दूज पर उमड़ा बहनों का स्नेह, बंदी भाइयों को तिलक कर मांगी खुशहाली

हजारों बहनों ने जेल पहुंचकर ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

हजारों बहनों ने जेल पहुंचकर निभाई परंपरा, मुलाकात के दौरान कई भाई-बहन हुए भावुक; जेल प्रशासन ने किए विशेष इंतजाम

सागर। भाई दूज के पावन अवसर पर बुधवार को केंद्रीय जेल सागर में भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों की अनूठी तस्वीर देखने को मिली। अपने भाइयों से मिलने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में बहनें जेल पहुंचीं। यहां हजारों बहनों ने बंदी भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र, खुशहाल जीवन और बेहतर भविष्य की कामना की। जेल परिसर में पूरे दिन भाई-बहन के स्नेह और अपनत्व का माहौल बना रहा।

त्योहार के मद्देनजर जेल प्रशासन ने मुलाकात के लिए विशेष व्यवस्थाएं की थीं। बहनों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए परिसर में टेंट लगाकर बैठने की व्यवस्था की गई थी। वहीं, मिठाई और फल की उपलब्धता के लिए कैंटीन में भी इंतजाम किए गए, जहां बाजार की तुलना में कम कीमत पर सामग्री उपलब्ध कराई गई।

लंबे समय बाद अपनी बहनों को सामने देखकर कई बंदी भावुक नजर आए। बहनों ने तिलक लगाकर मिठाई खिलाई और भाइयों के अच्छे भविष्य की कामना की। कुछ समय की इस मुलाकात में कहीं खुशी तो कहीं अपनों से दूर रहने का दर्द भी दिखाई दिया। जेल की चारदीवारी के बीच भाई-बहन के रिश्ते की आत्मीयता ने माहौल को भावुक बना दिया।

जेल अधीक्षक रमेश चंद्र आर्य ने बताया कि भाई दूज के अवसर पर बहनों की सुविधा और सुचारु मुलाकात को ध्यान में रखते हुए जेल प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए थे।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All