होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

लोन के नाम पर खेल ! अधिवक्ता ने बैंक पर लगाए धोखाधड़ी के गंभीर आरोप

लोन के नाम पर खेल ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

लोन के नाम पर खेल ! अधिवक्ता ने बैंक पर लगाए धोखाधड़ी के गंभीर आरोप

सागर। शहर के विठ्ठलनगर वार्ड निवासी एक अधिवक्ता ने AU स्मॉल फाइनेंस बैंक, भगवानगंज शाखा के खिलाफ धोखाधड़ी और गुमराह कर लोन देने का आरोप लगाते हुए मंगलवार दोपहर 1 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायतकर्ता एडवोकेट जितेन्द्र चौधरी ने बताया कि उनके साथ लोन प्रक्रिया के दौरान बैंक अधिकारियों द्वारा गलत जानकारी देकर आर्थिक छल किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि AU स्मॉल फाइनेंस बैंक के शाखा प्रबंधक एवं संबंधित कर्मचारियों ने उन्हें 8.50 लाख रुपये का लोन स्वीकृत होने की जानकारी दी, लेकिन वास्तविक रूप से उन्हें केवल 8.12 लाख रुपये ही प्राप्त हुए, जबकि शेष राशि बैंक द्वारा काट ली गई।

जितेंद्र का कहना है कि लोन लेते समय उनसे केवल 1 प्रतिशत चार्ज लेने की बात कही गई थी, लेकिन बाद में अधिक राशि काट ली गई। जब उन्होंने इस संबंध में बैंक से सवाल किया तो उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
आवेदक ने यह भी बताया कि उन्होंने लोन बंद करने की इच्छा जताई, लेकिन बैंक द्वारा करीब 45 हजार रुपये क्लोजर चार्ज की मांग की जा रही है, जो कि अनुचित है। इसके अलावा, लोन पर ब्याज दर को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उनका कहना है कि 8.45 प्रतिशत ब्याज का वादा किया गया था, लेकिन बिना जानकारी दिए 17 प्रतिशत ब्याज दर पर लोन स्वीकृत कर दिया गया।

इतना ही नहीं, आवेदक ने आरोप लगाया कि उनकी जानकारी के बिना 18 अप्रैल को उनके खाते से 20,226 रुपये की किश्त काट ली गई, जबकि उन्हें 17,245 रुपये की ईएमआई बताई गई थी।

इस पूरे मामले से वे मानसिक और आर्थिक रूप से काफी परेशान हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर बैंक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।