होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

भंडारे में गया था परिवार, घर लौटे तो फंदे पर लटका मिला नवविवाहित युवक

भंडारे में गया था परिवार, ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

भंडारे में गया था परिवार, घर लौटे तो फंदे पर लटका मिला नवविवाहित युवक
तीन माह पहले हुई थी शादी, गढ़ौला जागीर गांव की घटना; आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
सागर/खुरई। खुरई देहात थाना क्षेत्र के गढ़ौला जागीर गांव में एक 26 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना उस समय सामने आई जब परिवार के सभी सदस्य गांव में आयोजित भंडारे में शामिल होने गए हुए थे। युवक की शादी करीब तीन महीने पहले ही हुई थी, जिससे पूरे गांव और परिवार में शोक का माहौल है।
मृतक की पहचान मनीष सेन (26) पिता कल्याण सेन के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार मनीष भोपाल के एक होटल में नौकरी करता था और लगभग एक माह पहले गांव वापस आया था। इन दिनों वह गढ़ौला जागीर के समीप चल रहे कथा और यज्ञ कार्यक्रम के दौरान मेले में दुकान भी संचालित कर रहा था।
बताया गया है कि मंगलवार को कथा की पूर्णाहुति के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया था। परिवार के अन्य सदस्य कार्यक्रम में शामिल होने चले गए थे। इसी दौरान मनीष भी वहां पहुंचा, लेकिन कुछ समय बाद वह अकेले घर लौट आया। बाद में उसने घर के अंदर फांसी लगा ली।
जब भंडारे से लौटकर परिजन घर पहुंचे तो खिड़की से अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। मनीष फंदे पर लटका हुआ दिखाई दिया। परिवार के लोगों ने तत्काल घर में प्रवेश कर उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही खुरई देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की गई।
खुरई देहात थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि युवक द्वारा फांसी लगाए जाने के मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। परिजनों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!