होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

कब्र खोदकर निकाला बच्ची का शव, रात भर शव लेकर घूमता रहा पिता,सुबह दफन किया, पुलिस को हत्या की आशंका

कब्र खोदकर निकाला बच्ची का ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

कब्र खोदकर निकाला बच्ची का शव, रात भर शव लेकर घूमता रहा पिता,सुबह दफन किया, पुलिस को हत्या की आशंका

सागर/बांदरी। झीकनी गांव में तीन साल की बच्ची की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस ने दफन शव को बाहर निकाला है। हत्या की आशंका को देखते हुये पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये मालथौन भेजा है। आरोपी पिता शुक्रवार रात भर बच्ची के शव को गोद में लेकर गांव और ससुराल में घूमता रहा था। झीकनी गांव से दूर खेत में रहने वाले प्रदीप प्रजापति शुक्रवार रात अपनी मृत बच्ची को लेकर गांव पहुंचा। वह शव लेकर अपनी ससुराल भी गया और परिजनों को मौत की जानकारी दी। शनिवार सुबह उसने पुलिस को सूचित किये बिना घर के पास खेत की मेड़ पर शव को दफना दिया, जिसकी सूचना मिलते ही बांदरी पुलिस मौके पर पहुंची। शनिवार दोपहर बांदरी नायब तहसीलदार और पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पिता की निशानदेही पर मिट्टी खोदकर बच्ची का शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। जानकारी के अनुसार प्रदीप की पत्नी ढाई साल पहले दो बच्चों को छोड़कर किसी अन्य व्यक्ति के साथ चली गई थी। प्रदीप के आठ माह के एक बच्चे की पहले ही मौत हो चुकी है। पुलिस अब इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं पारिवारिक कलह या आर्थिक तंगी के चलते बच्ची की हत्या तो नहीं की गई। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच जारी है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!