होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

स्पीड ब्रेकर पर धीमा हुआ ट्रक, पीछे से आकर भिड़ा दूसरा ट्रक, अचानक आई नींद ओर हो गया हादसा

स्पीड ब्रेकर पर धीमा हुआ ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

स्पीड ब्रेकर पर धीमा हुआ ट्रक, पीछे से आकर भिड़ा दूसरा ट्रक, अचानक आई नींद ओर हो गया हादसा

स्पीड ब्रेकर पर ट्रक की रफ्तार कम करने से पीछे चल रहा ट्रक टकराया उड़े परखच्चे चालक सुरक्षित हिमाचल प्रदेश से जबलपुर आ रहा ट्रक तो दूसरा पंजाब से रायपुर जा रहा था

तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के तहसील कार्यालय के सामने देर-रात हुआ हादसा चालक ने कहा नींद आने से हुआ हादसा

तेंदूखेड़ा। मंगलवार की सुबह तहसील कार्यालय के सामने दो ट्रकों की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई और एक बड़ा हादसा होने से टल गया
पुलिस के अनुसार, पीछे चल रहे ट्रक के चालक को अचानक जैसे ही वह तेंदूखेड़ा नगर में प्रवेश किया तो तहसील कार्यालय के सामने वाहनों की रफ्तार कम करने के लिए ब्रेकर बने हुए हैं जहां आगे चल रहे ट्रक के चालक ने ब्रेकर पर ट्रक की रफ्तार कम की और एक दम से मुझे नींद का झोंका आ गया, जिससे वह आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया घटना के समय सड़क पर भीड़भाड़ नहीं थी और पीछे के ट्रक चालक ने तुरंत ब्रेक लगा दिए, जिससे स्थिति और बिगड़ने से बच गई हादसा देर-रात 3 बजे हुआ है।

हादसाग्रस्त ट्रक हिमाचल से जबलपुर जा रहा दूसरा पंजाब से रायपुर

इस हादसे में ट्रक चालक मानवेंद्र सिंह ने बताया कि जिस ट्रक से टक्कर हुई है वह पंजाब से रायपुर जा रहा था जिसमें ट्रैक्टर की सामग्री रखी हुई है जबकि हादसाग्रस्त ट्रक हिमाचल प्रदेश से जबलपुर जा रहा था जिसमे आर्मी वाली की सामग्री रखी हुई थी दोनों ट्रक एक-दूसरे के पीछे चल रहे थे।
रात करीब 3 बजे जब दोनों ट्रक तेंदूखेड़ा के तहसील कार्यालय के समीप पहुंचे, तो आगे चल रहे ट्रक ने ब्रेकर पर अपनी रफ्तार धीमी कर दी। इसी दौरान पीछे चल रहे ट्रक के चालक को नींद आ गई और वह आगे वाले ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे वाले ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और पुलिस को भी सूचना दी गई। आगे चल रहा ट्रक सुरक्षित था इसलिए वह जबलपुर की ओर रवाना हो गया। वहीं जो ट्रक क्षतिग्रस्त हुआ उसमें रखी सामग्री को दूसरे ट्रक के माध्यम से जबलपुर भिजवाया गया है। इस घटना में किसी प्रकार की कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!