होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

थाने में पूछताछ के दौरान युवक ने खाया जहर, हालत नाजुक, प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा मामला

थाने में पूछताछ के दौरान ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

थाने में पूछताछ के दौरान युवक ने खाया जहर, हालत नाजुक, प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा मामला

रीवा जिले के चाकघाट थाना परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पूछताछ के लिए बुलाए गए एक युवक ने अचानक जहरीला पदार्थ निगल लिया। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत पास के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ICU में इलाज चल रहा है।
घायल युवक की पहचान 25 वर्षीय पुष्पराज मांझी, निवासी ग्राम सेंगरवार सतपुड़ा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मामला एक प्रेम संबंध से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि जिस युवती से उसका संबंध था, उसकी शादी हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद युवक उससे संपर्क में बना हुआ था। उस पर यह भी आरोप है कि वह युवती को फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था। इसी शिकायत के आधार पर युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया था।
थाने में पूछताछ के दौरान ही युवक ने अचानक जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे वहां मौजूद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। स्थिति को संभालते हुए पुलिस ने बिना देर किए उसे अस्पताल पहुंचाया।
घटना के बाद युवक के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिसकर्मी युवक से रिश्वत मांग रहे थे और इसी दबाव में आकर उसने यह कदम उठाया। हालांकि, थाना प्रभारी बालकेश सिंह ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि युवक को सिर्फ पूछताछ के लिए बुलाया गया था और उसी दौरान उसने यह कदम उठाया। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!