होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : मंदिर में चोरी की कोशिश नाकाम, पुजारी और पुलिस की बहादुरी से शातिर आरोपी गिरफ्तार

सागर : मंदिर में चोरी ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : मंदिर में चोरी की कोशिश नाकाम: पुजारी और पुलिस की बहादुरी से शातिर आरोपी गिरफ्तार

सागर। थाना मोतीनगर पुलिस ने मंदिर में चोरी की कोशिश करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। 13 अपै्रल को सुबह करीब 4 बजे बाधराज हरसिद्धी देवी मंदिर पंडापुरा में एक अज्ञात युवक मंदिर के गेट एवं दान पेटी का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास कर रहा था। मंदिर के पुजारी पुष्पेन्द्र उर्फ प्रेमप्रकाश पाठक एवं गश्त कर रहे उप निरीक्षक गोकुल प्रसाद पाण्डेय ने साहस का परिचय देते हुये आरोपी को मौके पर ही घेराबंदी कर पकड़ लिया तथा पुलिस को सूचना दी। आरोपी से बिट्टू उर्फ राजेश रैकवार 20 वर्ष निवासी वार्ड 11 रहली को 410 रुपये नगद, पीतल की एक घंटी, वारदात में प्रयुक्त लोहे की रॉड को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड होना पाया गया है, जिसमें चोरी से संबंधित अपराध दर्ज रहे हैं। आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जा रही है, जिससे अन्य चोरी की घटनाओं में उसकी संलिप्तता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में सहा. उप निरीक्षक गोकल प्रसाद पांडेय एवं उनकी टीम की भूमिका रही।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!