होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : किसान के सूने घर में चोरी, परिवार रिश्तेदारी में गया था, वापस लौटने पर सामान बिखरा पड़ा मिला

सागर : किसान के सूने ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : किसान के सूने घर में चोरी, परिवार रिश्तेदारी में गया था, वापस लौटने पर सामान बिखरा पड़ा मिला
सागर/मालथौन। मालथौन थाना क्षेत्र के परसोन गांव में एक किसान के सूने मकान से लाखों रुपये के सोने चांदी के जेवरात चोरी हो गये। अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर इस वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित किसान अजब सिंह अहिरवार 36 ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में गये हुये थे। जब वे वापस लौटे, तो घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी का लॉकर भी टूटा हुआ मिला। चोरों ने अलमारी से सोने का मंगलसूत्र, चांदी की करधौनी, कान की झुमकी और पायलें सहित अन्य जेवरात चुरा लिये। अजब सिंह के अनुसार चोरी गये जेवरातों की अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपये है। इस घटना के बाद पीड़ित ने मालथौन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं में लगातार वृद्धि देखी जा रही है, जिससे ग्रामीण इलाकों में भी चोर सक्रिय हो गये हैं।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!