होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

महाकाली मंदिर में लाखों की चोरी, चोरों ने बिना ताला तोड़े दान पेटी से नकदी चुराये

महाकाली मंदिर में लाखों की ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

महाकाली मंदिर में लाखों की चोरी, चोरों ने बिना ताला तोड़े दान पेटी से नकदी चुराये

सागर/खुरई। शहर के व्यस्ततम शिवाजी चौक पठार स्थित प्रसिद्ध महामंगला महाकाली मंदिर में रविवार रात चोरी हो गई। चोरों ने मंदिर की दान पेटी से करीब एक से डेढ़ लाख रुपये की नकदी चुरा ली। घटना की जानकारी सोमवार सुबह मंदिर के पुजारी की ओर से गेट खोलने पर हुई। शातिर चोरों ने मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़े बिना, जाली के रास्ते अंदर प्रवेश किया। उन्होंने पहले जाली से हाथ डालकर सीसीटीवी कैमरे के तार काटे और फिर मंदिर में घुसकर लाइटें बंद कर दीं। चोरों ने कांच की दान पेटी को मंदिर के पीछे परिक्रमा स्थल पर ले जाकर तोड़ा। पेटी में रखी नकदी लेकर चोर फरार हो गये हालांकि कुछ चिल्लर और दस रुपये के नोट वहीं छोड़ दिये। चोरी की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में जमा हो गये। एसडीओपी प्रवीण अष्ठाना और शहरी थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह दांगी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मंदिर समिति के सचिव देशराज सिंह यादव ने बताया कि दान पेटी चैत्र नवरात्रि से पहले खोली गई थी और कुछ ही दिनों में इसे फिर से खोला जाना था। करीब तीन साल पहले भी मंदिर में चोरी हुई थी, जिसमें बाद में चोर पकड़ा गया था। शातिर चोर ने सबसे पहले मंदिर के सीसीटीवी कैमरे का बोर्ड टीन शेड की तरफ लगी जाली से झुककर लगा हुआ है। ऐसी आशंका है कि चोर ने सीसीटीवी कैमरों के तार को अलग करने के बाद मंदिर में घुसा है। उसने ऐसा इसलिये किया कि ताकि उसकी पहचान न हो सके। ऐसी आशंका है कि जाली के अंदर कोई बच्चा ही गया होगा क्योकि जाली में से निकलने की काफी कम जगह है। रेकी करने के बाद ही घटना को अंजाम दिया गया है। शहर के बीचों बीच मंदिर में चोरी की घटना से पुलिस की गश्त पर सवालिया निशान लगा दिये हैं। खुरई शहरी थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह दांगी ने बताया कि घटना की सूचना लगते ही मौके पर पहुंचा था। बारीकी से निरीक्षण किया गया है। सागर से फिंगर प्रिंट और डॉग स्मड की टीम को बुलाया गया है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!