होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

​सोते समय जहरीले सांप ने डसा, तीन वर्षीय मासूम की मौत,परिजन पहले झाड़ फूंक कराने ले गये, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

​सोते समय जहरीले सांप ने ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

​सोते समय जहरीले सांप ने डसा, तीन वर्षीय मासूम की मौत,परिजन पहले झाड़ फूंक कराने ले गये, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

सागर/शाहगढ़। भगत सिंह वार्ड स्थित घर में सोमवार तड़के सोते समय जहरीले सांप के डसने से तीन वर्षीय मासूम उमेश आदिवासी की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। परिजन बच्चे को पहले झाड़ फूंक कराने ले गये, इसके बाद अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। जानकारी के अनुसार शाहगढ़ थाना क्षेत्र के वार्ड क्र.2 में संतोष आदिवासी अपने परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार सुबह करीब 5 बजे तीन वर्षीय उमेश अचानक रोने लगा। परिजनों ने देखा कि उसके मुंह से झाग निकल रहा था और कुछ ही देर में वह बेहोश हो गया। परिजन तत्काल उसे झाड़ फूंक कराने के लिये बगाज माता ले गये। वहां आराम नहीं मिलने पर उसे टीकमगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां से बाद में शाहगढ़ अस्पताल लाया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही विशेषज्ञों का कहना है कि सांप काटने के बाद झाड़ फूंक या घरेलू उपचार में समय गंवाना जानलेवा साबित हो सकता है। ऐसे मामलों में पीड़ित को बिना देरी किये नजदीकी अस्पताल ले जाना चाहिये, क्योंकि समय पर एंटी स्नेक वेनम सहित उचित उपचार मिलने से मरीज की जान बचाई जा सकती है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!