होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर-बीना रोड पर दर्दनाक हादसा: टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत

सागर-बीना रोड पर दर्दनाक हादसा: ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर-बीना रोड पर दर्दनाक हादसा: टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत

सागर-बीना रोड पर गुरुवार शाम करीब 7 बजे दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा 20 मील के आगे खामखेड़ा गांव के रास्ते के पास हुआ, जहां पानी का टैंकर लेकर जा रहे ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी।

जानकारी के अनुसार मल्लपुरा सागर निवासी धर्मेंद्र अहिरवार (38) अपने 14 वर्षीय बेटे गुलशन के साथ तोड़ा गांव से रिश्तेदारी कर वापस सागर लौट रहे थे। इसी दौरान खामखेड़ा रास्ते से पानी भरकर लौट रहे ट्रैक्टर-टैंकर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बेटा गुलशन भी घायल हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर तोड़ा गांव निवासी जिनेंद्र जैन का है, जो पंचायत का पानी का टैंकर भरने गया था।शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!