होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

पत्नी की प्रताड़ना से परेशान युवक ने की आत्महत्या,पत्नी और अज्ञात व्यक्ति पर मारपीट-चोरी का आरोप, घर से सुसाइड नोट मिला

पत्नी की प्रताड़ना से परेशान ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

पत्नी की प्रताड़ना से परेशान युवक ने की आत्महत्या,पत्नी और अज्ञात व्यक्ति पर मारपीट-चोरी का आरोप, घर से सुसाइड नोट मिला

सागर/खुरई। देहात थाना क्षेत्र स्थित तेवरी गांव में एक युवक ने पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का शव सोमवार शाम को सिविल अस्पताल लाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान 37 वर्षीय सुरेंद्र अहिरवार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि सुरेंद्र इंदौर में मजदूरी करता था और तीन दिन पहले ही गांव आया था। उसकी पत्नी पिछले करीब एक साल से अपने मायके में रह रही थी और कई बार बुलाने पर भी वापस नहीं आ रही थी। मृतक के पिता रामशाह अहिरवार ने बताया कि रविवार को जब परिवार के सदस्य खेत गये थे, तब सुरेंद्र की पत्नी एक अज्ञात व्यक्ति के साथ घर पहुंची। अलमारी की चाबी मांगने को लेकर विवाद हुआ और मना करने पर सुरेंद्र के साथ मारपीट की गई। इसके बाद अलमारी तोड़कर जेवरात और नकदी चोरी कर ले गई। परिजनों का आरोप है कि मारपीट और सार्वजनिक बदनामी के डर से व्यथित होकर सुरेंद्र ने फांसी लगा ली। मृतक के चाचा सुनील अहिरवार ने बताया कि पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट जब्त किया है, जिसमें पत्नी द्वारा की जा रही प्रताड़ना को ही आत्महत्या की वजह बताया गया है। पुलिस सुसाइड नोट जब्त कर परिजनों से पूछताछ और मामले की जांच कर रही है। खुरई देहात थाना प्रभारी संतोष सिंह दांगी ने बताया कि युवक ने फांसी लगा ली है। युवक के घर से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पीएम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के बाद सुसाइड नोट की जांच कर कार्यवाही की जायेगी।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!