होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

कॉलेज जाने निकले थे दो दोस्त, हाईवे पर ट्रक ने छीनी जिंदगी; हादसे के बाद फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

कॉलेज जाने निकले थे दो ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

कॉलेज जाने निकले थे दो दोस्त, हाईवे पर ट्रक ने छीनी जिंदगी; हादसे के बाद फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

सागर। कैंट थाना क्षेत्र में रानीपुरा के पास एनएच-44 पर बुधवार दोपहर 12:30 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो छात्रों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान संजय रजक (20) निवासी सेमरा हार्ट और नितिन अहिरवार (20) निवासी कोलुआ के रूप में हुई है। दोनों बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र थे और बाइक से कॉलेज जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों ट्रक के पहिए की चपेट में आ गए।

घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर चक्काजाम कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित रहा। सूचना पर कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश देकर जाम खुलवाया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!