होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

दवाई मिले चने खाने से दो मासूम बीमार, हालत गंभीर, जिला अस्पताल के पीआईसीयू में इलाजरत

दवाई मिले चने खाने से ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

दवाई मिले चने खाने से दो मासूम बीमार, हालत गंभीर, जिला अस्पताल के पीआईसीयू में इलाजरत

रिपोर्ट विशाल रजक..
दमोह/तेंदूखेड़ा।  शुक्रवार को तेन्दूखेड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत मोहरा में दोपहर जहरीला चना खाने से दो मासूम बच्चे बीमार हो गए जिन्हें इलाज के लिए परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों की टीम के द्वारा बच्चों का इलाज किया जा रहा है। जहां उनकी सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।
जानकारी के अनुसार थाना तेजगढ़ थाना क्षेत्र के मोहरा गांव निवासी बलराम सिंह लोधी के 3 वर्षीय पुत्र वेदांत और वकील सिंह लोधी की 18 माह की बेटी नमामि ने शुक्रवार दोपहर धूप में सूखने रखे दवाई युक्त चने खा लिए कुछ देर बाद दोनों को उल्टी-दस्त होने लगे। परिजन तत्काल उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
परिजन गोविंद सिंह लोधी ने बताया की चने को कीड़े से बचाने के लिए उसमें दवा डाली गई थी। यह चने घर के बाहर सूखने के लिए डाले थे। दोनों बच्चे बाहर खेल रहे थे इसी दौरान इन्होंने चने का सेवन कर लिया कुछ देर बाद उन्हें उल्टी दस्त होने लगे। वह उस समय खेत पर थे मां ने जैसे ही जानकारी दी तो वह घर पहुंचे और दोनों बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए हैं।
ड्यूटी डॉक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों बच्चों को उल्टियां होने पर अस्पताल लाया गया था। परिजनों ने बताया है कि उन्होंने जहरीला चना खाया है। उन्हें अस्पताल के पीआईसीयू वार्ड में
में भर्ती किया गया है और दोनों बच्चों का इलाज चल रहा है। धीरे-धीरे उनकी सेहत में सुधार होता जा रहा है

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!