होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर में मौसम का यू-टर्न: तेज हवाओं संग बारिश, बिजली गुल… खरीदी केंद्रों पर भीगी फसल

सागर में मौसम का यू-टर्न: ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर में मौसम का यू-टर्न: तेज हवाओं संग बारिश, बिजली गुल… खरीदी केंद्रों पर भीगी फसल

सागर में शनिवार दोपहर 2 बजे के बाद भीषण गर्मी के बीच अचानक मौसम ने करवट ले ली। आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ जिले के कई ग्रामीण इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश से लोगों को जहां गर्मी से राहत मिली, वहीं कई जगहों पर परेशानी भी खड़ी हो गई। जैसीनगर, बिलहरा, राहतगढ़, जरुआखेड़ा, खुरई और बीना सहित कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जबकि सागर शहर में हल्की फुहारें ही देखने को मिलीं। बारिश के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है। जिले के कई खरीदी केंद्रों पर गेहूं, चना और मसूर की उपज खुले आसमान के नीचे रखी हुई थी, जो बारिश में भीग गई। इससे फसल खराब होने की आशंका जताई जा रही है।

तेज हवाओं और आंधी के कारण कई स्थानों पर पेड़ बिजली लाइनों पर गिर गए, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हुई। जैसीनगर क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में 33 केवी लाइन पर पेड़ गिरने से लगभग 4 घंटे तक बिजली गुल रही। अन्य क्षेत्रों में भी बिजली बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग के अनुसार सागर में वर्तमान में अधिकतम तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि साइक्लोनिक सर्कुलेशन और हिमालय क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण यह मौसम परिवर्तन हुआ है।आने वाले दिनों में भी बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। कहीं-कहीं तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!