होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

सागर में बेकाबू कैप्सूल ट्रक ने मचाई तबाही, दुकानें और कच्चे मकान क्षतिग्रस्त, युवक घायल

सागर में बेकाबू कैप्सूल ट्रक ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर में बेकाबू कैप्सूल ट्रक ने मचाई तबाही, दुकानें और कच्चे मकान क्षतिग्रस्त, युवक घायल

सागर जिले के नरयावली थाना अंतर्गत पुलिस चौकी जरूवाखेड़ा क्षेत्र के मुहाल झंडापुरा में गुरुवार सुबह करीब 5 बजे एक बेकाबू कैप्सूल ट्रक ने सड़क किनारे बनी दुकानों और कच्चे मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे में एक युवक घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार कैप्सूल ट्रक सागर से खुरई की ओर जा रहा था। इसी दौरान ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दुकानों और घरों में जा घुसा। हादसा इतना जोरदार था कि ट्रक की चेचिस बीच से टूट गई। चालक ट्रक को कुछ दूरी पर खड़ा कर मौके से फरार हो गया।

हादसे में तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल जा रहे जरूवाखेड़ा निवासी अशोक अहिरवार घायल हो गए। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

घटना की जानकारी मिलते ही जरूवाखेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ट्रक घरों के अंदर घुस जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All