होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

अज्ञात ट्रैक्टर ने बाइक सवार तीन युवकों को मारी टक्कर, दो गंभीर; सागर रेफर

अज्ञात ट्रैक्टर ने बाइक सवार ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

अज्ञात ट्रैक्टर ने बाइक सवार तीन युवकों को मारी टक्कर, दो गंभीर; सागर रेफर

खुरई के गोदू विजयपुरा के पास हादसा, घायल करीब एक घंटे तक 108 एम्बुलेंस का करते रहे इंतजार

खुरई। खिमलासा थाना क्षेत्र में गोदू विजयपुरा गांव के पास बीती रात सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एक अज्ञात ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद सागर रेफर किया गया है।

घायलों की पहचान दुगाहाकलां निवासी अरविंद अहिरवार (25) पिता गणेश और मानसिंह अहिरवार (30) पिता श्यामलाल के रूप में हुई है। दोनों मजदूरी करते हैं। दुर्घटना में अरविंद की गर्दन की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि मानसिंह के पैर में फ्रैक्चर बताया गया है। दोनों की स्थिति गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें सागर भेजने की सलाह दी।

घायल मानसिंह के रिश्तेदार कैलाश अहिरवार निवासी ढांड ने बताया कि मानसिंह अपने दोस्त अरविंद के साथ उसके गांव गया था। रात में तीनों एक ही बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान गोदू विजयपुरा के पास पीछे से आए अज्ञात ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से निकल गया। हादसे में कैलाश को भी मामूली चोटें आईं, जबकि अरविंद और मानसिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

टक्कर के बाद दोनों घायल सड़क पर पड़े रहे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे निखिल मिश्रा, कमल सिंह ठाकुर और अंशुल मिश्रा ने उन्हें देखा। उन्होंने घायलों से घटना की जानकारी ली और तत्काल अपने वाहन से दोनों को सिविल अस्पताल खुरई पहुंचाया।

मदद करने वाले अंशुल मिश्रा के मुताबिक, अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर उन्हें सागर रेफर कर दिया गया। घायलों को सागर ले जाने के लिए 108 एम्बुलेंस को कई बार कॉल किया गया, लेकिन करीब एक घंटे तक एम्बुलेंस नहीं पहुंची। इस दौरान घायलों की हालत बिगड़ती जा रही थी। परिजन और मददगार काफी देर तक 108 का इंतजार करते रहे। जब एम्बुलेंस नहीं पहुंची तो सिविल अस्पताल खुरई की एम्बुलेंस से घायलों को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर भेजा गया।

इधर, पुलिस ने हादसे की जानकारी जुटाना शुरू कर दी है। अज्ञात ट्रैक्टर और उसके चालक की पहचान कर तलाश की जा रही है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All