होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्रामों में जल पूजन एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जल गंगा संवर्धन अभियान के ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्रामों में जल पूजन एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्ट – विशाल रजक

तेंदूखेड़ा।  मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद तेंदूखेड़ा, के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था महाराणा प्रताप जनकल्याण शिक्षण संघ के सहयोग से ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों द्वारा ग्राम झलोन, सेहरी एवं पुरा में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल पूजन, कलश यात्रा एवं वृक्ष पूजन कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने जल स्रोतों से जल लेकर भगवान शंकर को अर्पित किया तथा जल संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में ग्राम के गणमान्य नागरिक, महिलाएँ, पुरुष एवं बच्चे-बच्चियाँ बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धा एवं उत्साह का विशेष वातावरण देखने को मिला। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उपस्थित लोगों को जल संरक्षण, जल पूजन, वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि जल ही जीवन का आधार है और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल एवं हरियाली बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में अमर सिंह , ओम यादव, हल्ले सेन, बद्री, बल्लू , मंगल, धर्मेंद्र , छोटू, मोहन , हरचरण, अशोक, इमरती जी एवं सपना जी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। प्रस्फुटन समिति झलोन से अध्यक्ष मुकेश जैन, सचिव चन्द्रप्रताप, महराज सिंह तथा नवांकुर संस्था महाराणा प्रताप जनकल्याण शिक्षण संघ सेक्टर झलोन से अध्यक्ष पुष्पेंद्र सेन, सचिव राजेन्द्र साहू, कोषाध्यक्ष रूपलाल विश्वकर्मा, दशरथ सिंह, आचार्य जी एवं गोपाल विश्वकर्मा की सक्रिय सहभागिता रही।

कार्यक्रम को सफल बनाने में महाराणा प्रताप जनकल्याण शिक्षण संघ का विशेष योगदान रहा। संस्था ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी नागरिकों, समिति सदस्यों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी पर्यावरण एवं जल संरक्षण के ऐसे जनजागरण कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने की बात कही।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!