होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

कलेक्टर कार्यालय में युवक ने खुद पर डाला पेट्रोल, धार्मिक ग्रंथ में लगाई आग, पुलिस ने लिया हिरासत में

कलेक्टर कार्यालय में युवक ने ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

कलेक्टर कार्यालय में युवक ने खुद पर डाला पेट्रोल, धार्मिक ग्रंथ में लगाई आग; पुलिस ने लिया हिरासत में

सागर। कलेक्टर कार्यालय परिसर में मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ने कथित रूप से खुद पर पेट्रोल डाल लिया और एक धार्मिक ग्रंथ में आग लगा दी। मौके पर मौजूद लोगों और हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने तत्काल युवक को रोका, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
घटना दोपहर करीब 1 बजे की है। युवक ने अपना नाम बहादुर चढ़ार निवासी घोघरी थाना जैसीनगर बताया। युवक का आरोप है कि वर्ष 2015 में मोतीनगर निवासी मुन्ना बुंदेला सहित अन्य लोगों ने उसका रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की थी और अमानवीय व्यवहार किया था। युवक ने दावा किया कि इस मामले में वह पिछले 10वर्षों से मोतीनगर और जैसीनगर थाने में आवेदन दे रहा है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
घटना के दौरान युवक जोर-जोर से न्याय नहीं मिलने की बात कह रहा था। इसी बीच उसने अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया और धार्मिक ग्रंथ में आग लगा दी। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे पकड़कर स्थिति को संभाला।
धार्मिक ग्रंथ में आग लगाने की घटना को लेकर हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई। सूचना मिलने पर गोपालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ थाने ले गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!