होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

( सागर ) गढ़ाकोटा में रक्षाबंधन पर मामा के घर आया 9 वर्षीय भांजा सुनार नदी में डूबा, तलाश जारी…

( सागर ) गढ़ाकोटा में ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

( सागर ) गढ़ाकोटा में रक्षाबंधन पर मामा के घर आया 9 वर्षीय भांजा सुनार नदी में डूबा, तलाश जारी…

सागर जिले के गढ़ाकोटा में रक्षाबंधन की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब मामा के घर आया 9 वर्षीय भांजा सुनार नदी में डूब गया। यह दर्दनाक हादसा सोमवार को घूनी घाट पर हुआ, जहां नदी का तेज बहाव और फिसलन उसकी जिंदगी के लिए जानलेवा साबित हुए।

जानकारी के अनुसार, हटा (जिला दमोह) निवासी गोलू उर्फ़ दिवाकर (पुत्र कमलेश कोरी) रक्षाबंधन मनाने के लिए अपने मामा के घर, गांधी वार्ड गढ़ाकोटा आया हुआ था। सोमवार की सुबह वह अपनी मां के साथ सुनार नदी किनारे स्थित वन खंडन माता मंदिर गया। मां मंदिर में पूजा में व्यस्त थीं, जबकि दिवाकर मंदिर के ऊपर की ओर बने घूनी घाट की तरफ चला गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घाट पर चलते समय उसका पैर फिसल गया और वह सीधे नदी में गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन नदी का बहाव इतना तेज था कि कुछ ही पलों में वह पानी में डूब गया। हादसे की खबर फैलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाशी शुरू कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया, जो देर रात तक नदी में बच्चे की तलाश में जुटी रही। फिलहाल बच्चे का कोई सुराग नहीं लग पाया है और पूरा परिवार गहरे सदमे में है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!