होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

राजा रघुवंशी हत्याकांड: राज कुशवाहा को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

राजा रघुवंशी हत्याकांड: राज कुशवाहा ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

राजा रघुवंशी हत्याकांड: राज कुशवाहा को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपितों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। इस मामले में एक और बड़ा घटनाक्रम सामने आया है, जहां सह-आरोपित राज कुशवाहा को अदालत से राहत नहीं मिल सकी। शिलांग सेशन कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका को पूरी तरह खारिज कर दिया है।
दरअसल, मुख्य आरोपित सोनम रघुवंशी को हाल ही में सेशन कोर्ट से जमानत मिलने के बाद राज कुशवाहा ने भी राहत की उम्मीद में कोर्ट का रुख किया था। बुधवार शाम उसके वकील ने जमानत के लिए आवेदन पेश किया था। इस पर लंबी सुनवाई चली, जिसके बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। अब आए फैसले में कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया कि राज को इस समय जमानत देना उचित नहीं है।
सोनम रघुवंशी को बेल मिलने के बाद इस मामले में शामिल अन्य चार आरोपितों के बीच भी उम्मीद जगी थी कि उन्हें भी जल्द राहत मिल सकती है। सोनम मंगलवार रात को जेल से बाहर आ चुकी है और फिलहाल शिलांग के एक होटल में अपने पिता देवी सिंह के साथ रह रही है। उसकी रिहाई के लिए देवी सिंह ने अदालत में 50 हजार रुपये का मुचलका जमा किया था।
वहीं, राज कुशवाहा के बचाव पक्ष ने कोर्ट में यह तर्क रखा था कि अंडर ट्रायल मामलों में किसी भी आरोपी को लंबे समय तक जेल में रखना उसके अधिकारों के खिलाफ है। आमतौर पर एक साल से अधिक समय तक जेल में रहने वाले आरोपित जमानत की मांग करते हैं। हालांकि, अदालत ने इन दलीलों को स्वीकार नहीं किया और मामले की गंभीरता व उपलब्ध तथ्यों को ध्यान में रखते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया।
राज की याचिका खारिज होने के बाद अब अन्य आरोपितों के लिए भी राहत की राह आसान नजर नहीं आ रही है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!