होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

फिल्मी स्टाइल में कत्ल: पति को मारकर पत्नी ने टाइल्स के नीचे छिपाया राज़, प्रेमी के साथ फरार

एक शांत सा घर… एक ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

एक शांत सा घर… एक सीधी-सादी ज़िंदगी… लेकिन फर्श के नीचे छिपा था एक ऐसा राज़, जिसने सबको हिला दिया!
ये कोई फिल्म नहीं… हकीकत है!
जहां प्यार के नशे में चूर एक पत्नी ने अपने ही पति को रास्ते से हटाने के लिए रच डाली ‘दृश्यम’ जैसी साजिश।
शव को घर की ज़मीन में दफनाया… और ऊपर बिछा दीं नई चमचमाती टाइल्स….

पूरी खबर….

पालघर, महाराष्ट्र। कई बार सिनेमा केवल मनोरंजन नहीं रहता बल्कि हकीकत को भी चौंका देता है। मुंबई से सटे पालघर जिले के नालासोपारा में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां फिल्म दृश्यम की तर्ज पर एक दिल दहला देने वाला मर्डर किया गया। यहां एक महिला पर अपने प्रेमी की मदद से पति की हत्या कर, शव को घर के फर्श के नीचे दफनाने का आरोप है।

घर की टाइल्स के नीचे दफन था कत्ल का राज

नालासोपारा पूर्व के गडगापाड़ा इलाके में रहने वाले 35 वर्षीय विजय चव्हाण अपनी पत्नी कोमल चव्हाण (28) के साथ रहते थे। लेकिन पिछले करीब 15 दिनों से उनका कोई अता-पता नहीं था। उनके भाई लगातार उन्हें ढूंढ रहे थे लेकिन हर बार नाकामी ही हाथ लग रही थी। इसी बीच, कोमल चव्हाण भी दो दिन से अचानक लापता हो गई। इस दौरान पुलिस को एक और युवक मोनू शर्मा  की भी गुमशुदगी की जानकारी मिली, जो पास ही में रहता था। जांच में यह सामने आया कि कोमल और मोनू के बीच प्रेम संबंध थे, जिससे पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया।

शक की शुरुआत बदले हुए टाइल्स से हुई

सोमवार सुबह विजय के भाई जब एक बार फिर उसकी तलाश में उसके घर पहुंचे, तो उन्होंने फर्श पर बिछी टाइल्स में कुछ अलग देखा। कुछ हिस्सों की टाइल्स बाकी के मुकाबले नई और अलग रंग की थीं। संदेह बढ़ा तो उन्होंने टाइल्स को उखाड़ा, जहां से दुर्गंध उठी और एक बनियान नजर आई।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तुरंत पेल्हार पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम के साथ घर के उस हिस्से की खुदाई शुरू की गई। जहां से शव मिलने की पुष्टि हुई है।

फरार हैं दोनों आरोपी

फिलहाल हत्या के आरोप में विजय की पत्नी कोमल और उसका प्रेमी मोनू शर्मा दोनों ही फरार हैं। पुलिस दोनों की तलाश में छापेमारी कर रही है और मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।

यह पूरी घटना न सिर्फ एक खौफनाक मर्डर को उजागर करती है, बल्कि यह भी बताती है कि अपराधी किस तरह फिल्मों से प्रेरणा लेकर असल जिंदगी में वारदातों को अंजाम देने से नहीं चूकते।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All