होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

प्रेमजाल का दर्दनाक अंत: विवाह का वादा कर महिला से दुष्कर्म, फिर रचाई दूसरी शादी

प्रेमजाल का दर्दनाक अंत: विवाह ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

प्रेमजाल का दर्दनाक अंत: विवाह का वादा कर महिला से दुष्कर्म, फिर रचाई दूसरी शादी

जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र से एक महिला के साथ विश्वासघात और शोषण का मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने पहले दोस्ती की, फिर प्यार का नाटक कर विवाह का वादा किया और अंत में किसी और से शादी करके पीड़िता को धोखा दे दिया।

पीड़िता 28 वर्षीय महिला है, जो दो बेटियों की मां है और पिछले तीन वर्षों से अपने पति से अलग रह रही है। करीब डेढ़ साल पहले, वह एक दिन ऑटो का इंतजार कर रही थी तभी एक युवक विजय सोनी वहां पहुंचा। जल्दी में उसने विजय से लिफ्ट ले ली। रास्ते में बातचीत के दौरान विजय ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया और यहीं से दोनों की बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ।

धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं। बातचीत प्रेम-प्रसंग में बदल गई और विजय ने उसे शादी का वादा कर अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। महिला ने भी इस पर विश्वास करते हुए रिश्ते को स्वीकार कर लिया।

पीड़िता ने बताया कि अगस्त 2024 में जब वह घर पर अकेली थी, तब विजय अचानक उसके घर आया और जल्द विवाह करने का झांसा देकर उसके साथ जबरदस्ती की। इसके बाद भी युवक ने कई बार उसे घुमाने के बहाने होटल बुलाया और वहां शारीरिक संबंध बनाए।

जब महिला ने बार-बार शादी की बात दोहराई तो आरोपी का रवैया बदलने लगा। वह बहाने बनाने लगा और धमकी भी देने लगा।

आखिरकार महिला को तब बड़ा झटका लगा जब उसे पता चला कि विजय ने 10 जुलाई 2025 को किसी और युवती से शादी कर ली है। तब उसे समझ आया कि वह केवल छल और धोखे का शिकार बनी है।

अपनी व्यथा लेकर वह शुक्रवार की रात रांझी थाने पहुंची और विजय सोनी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने मामला गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज कर लिया है और फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है, जो घटना के बाद से फरार है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!