होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

धनतेरस से भाई दूज तक : दीपावली 2025 के सभी त्योहारों की तिथि, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

पंच दिवसीय दीपोत्सव पर्व शंका ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

पंच दिवसीय दीपोत्सव पर्व शंका समाधान

दीपों और खुशियों का पर्व दिवाली हर साल कार्तिक अमावस्या पर मनाया जाता है। यह दिन बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर घर-आंगन से लेकर मंदिरों को दीपों की रोशनी से रौशन करते हुए मां लक्ष्मी व भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि दीपावली हर व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि, नई ऊर्जा और खुशियों का संचार करती हैं। यही कारण है कि इसे केवल एक पर्व नहीं बल्कि पांच दिनों तक चलने वाला भव्य उत्सव कहा जाता है। इसका प्रारंभ धनतेरस से होता है और भाई दूज तक बना रहता है। इस बार दिवाली पांच दिवसीय उत्सव कब से प्रारंभ होगा, आइए जानते हैं।

धनतेरस पूजा का शुभ मुहुर्त 2025

कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 18 अक्तूबर को दोपहर 12:52 मिनट पर आरंभ होगी।

इसका समापन 19 अक्तूबर को रविवार दोपहर 1:51 मिनट पर होगा।

प्रदोष काल को देखते हुए इस बार 18 अक्तूबर 2025 को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा।

छोटी दिवाली 2025

इस साल 19 अक्तूबर 2025 को छोटी दिवाली मनाई जाएगी। इसे नरक चतुर्दशी भी कहा जाता है। इस दिन शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर यम देव के लिए चार मुखी दीपक जलाया जाता है। इसके अलावा घर की सकारात्मक ऊर्जा के लिए दीप दान करने का भी विधान है।

दिवाली 2025 तिथि और मुहूर्त

हर साल कार्तिक अमावस्या पर दिवाली मनाई जाती है। इस वर्ष कार्तिक अमावस्या की तिथि 20 अक्तूबर दोपहर 02 बजकर 29 मिनट से प्रारंभ होगी। इस तिथि का समापन 21 अक्तूबर को शाम 03 बजकर 54 मिनट पर है। चूंकि दिवाली पर लक्ष्मी पूजन सूर्यास्त के बाद किया जाता है, इसलिए इस साल दिवाली 20 अक्तूबर 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन शाम 05 बजकर 8 मिनट से रात 8 बजकर 18 मिनट तक पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा।

गोवर्धन पूजा 2025

पंचांग के मुताबिक कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 21 अक्तूबर को शाम 03 बजकर 54 मिनट पर होगी।

इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 22 अक्तूबर को शाम 06 बजकर 16 मिनट पर है।

ऐसे में गोवर्धन पूजा का पर्व 22 अक्तूबर को मनाया जाएगा।

भाई दूज 2025

कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज मनाया जाता है। इस वर्ष इस तिथि का प्रारंभ 22 अक्तूबर 2025, को रात 06 बजकर 16 मिनट पर होगा। इसका समापन 23 अक्तूबर 2025, को रात 07 बजकर 52 मिनट पर है। ऐसे में 23 अक्तूबर को भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा। इसके अलावा इस दिन दोपहर 01 बजकर 13 मिनट से 03 बजकर 28 मिनट तक तिलक का शुभ मुहूर्त रहने वाला है।
डॉ अनिल दुबे वैदिक देवरी बिछुआ 9936443138

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!