होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : 6 फीट लंबे जहरीले कोबरा को देख के मचा हड़कंप, सर्प विशेषज्ञ बबलू पवार ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

सागर : 6 फीट लंबे ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : 6 फीट लंबे जहरीले कोबरा को देख के मचा हड़कंप, सर्प विशेषज्ञ बबलू पवार ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

सागर। कैंट क्षेत्र स्थित राठौर बंगले में उस समय हड़कंप मच गया जब बोरियो के बीच एक विशाल जहरीला कोबरा सांप दिखाई दिया। सांप को देखते ही मौजूद लोगों ने तुरंत सर्प विशेषज्ञ बबलू पवार को सूचना दी। सूचना मिलते ही बबलू पवार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

काफी मशक्कत के बाद लगभग 6 फीट लंबे जहरीले कोबरा को सुरक्षित काबू में कर लिया गया। रेस्क्यू के बाद सांप को जंगल क्षेत्र में ले जाकर सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया।

सर्प विशेषज्ञ बबलू पवार ने आम नागरिकों से अपील की कि अपने घर व आसपास साफ-सफाई बनाए रखें और यदि कहीं सांप दिखाई दे तो घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत प्रशिक्षित सर्प विशेषज्ञ या वन विभाग को सूचना दें। रेस्क्यू के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।