होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : धर्म परिवर्तन विवाद पर किन्नर समाज एकजुट, गुरु किरण नायक के समर्थन में सड़क से एसपी कार्यालय तक रैली

सागर : धर्म परिवर्तन विवाद ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : धर्म परिवर्तन विवाद पर किन्नर समाज एकजुट, गुरु किरण नायक के समर्थन में सड़क से एसपी कार्यालय तक रैली

सागर। किन्नर रानी ठाकुर द्वारा किन्नर गुरु किरण नायक पर लगाए गए धर्म परिवर्तन, गौमांस खिलाने और बधाई की राशि से मदरसों-मस्जिदों में फंडिंग जैसे आरोपों के बाद सोमवार दोपहर 12 बजे इतवारी टोरी स्थित रंग महल में किन्नरो की महापंचायत आयोजित की गई जिसमें सागर जिले सहित अन्य जिलों के किन्नर शामिल हुए। किन्नर गुरु ने धर्म परिवर्तन जैसे सभी आरोपों को सिरे से निराधार बताया है। इसके बाद दोपहर 2 बजे किन्नर समाज ने एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि रानी ठाकुर सागर की निवासी नहीं है और जहां भी जाती है, विवाद उत्पन्न करती है। किन्नर गुरु किरण ने बताया कि गुरु-शिष्य परंपरा के तहत वे सात वर्षों से गुरु गादी पर आसीन हैं और समाज की मर्यादाओं का पालन किया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कथित चेली रानी ठाकुर द्वारा गुरु आदेशों की अवहेलना, अनैतिक गतिविधियां, संपत्तियों पर कब्जे की कोशिश और धार्मिक आधार पर झूठी शिकायतें की जा रही हैं, जो किन्नर समाज की परंपराओं के विपरीत हैं। हरदा में हुए किन्नर समाज सम्मेलन में भी इन कृत्यों की निंदा का प्रस्ताव पारित किया गया। किन्नर समाज ने प्रशासन से रानी ठाकुर की शिकायतों की जांचकर उचित कार्रवाई की मांग की है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!