पत्नी की हत्या का सनसनीखेज मामला : गला दबाकर हत्या के बाद आरोपी पति थाने पहुंचा, ओर बताई यह बात…..
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। यहां सचिन सिंह नाम के युवक ने अपनी पत्नी श्वेता उर्फ रिया की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद सचिन खुद थाने पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
इस मामले से जुड़ा सचिन का कबूलनामा सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। वायरल वीडियो में वह अपनी कहानी बयान करते हुए कहता है कि उसने पत्नी से यह कहकर घर छोड़ा था कि वह दोस्तों के साथ पार्टी करने जा रहा है और रात में नहीं लौटेगा। लेकिन उसे शक हुआ, इसलिए वह देर रात अचानक घर पहुंच गया। उसके अनुसार, अंदर जाने पर उसने देखा कि उसकी पत्नी दो युवकों के बीच लेटी हुई थी।
वीडियो में सचिन आगे बताता है कि जैसे ही उसने मोबाइल निकालकर वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू किया, वहां मौजूद लोगों ने उसे देख लिया। आरोप है कि उनमें से एक युवक ने उसे धमकी दी, जबकि श्वेता ने कहा कि उसे मार देना चाहिए, नहीं तो बड़ा बवाल हो जाएगा। सचिन का कहना है कि उसने पत्नी से समझाने की कोशिश की और याद दिलाया कि उसके लिए उसने घर-परिवार तक छोड़ दिया था।
सचिन के मुताबिक, इसी दौरान एक युवक ने पड़ोसी को फोन कर दिया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस सभी को थाने ले गई और पूछताछ के बाद समझाकर घर भेज दिया गया।
आरोपी पति का दावा है कि घर लौटने के बाद पत्नी ने उसे धमकाया कि वह बाकी लोगों को तो छुड़ा लेगी, लेकिन उसे फंसा देगी और उन्हीं के साथ रहेगी। इसी बात से वह गुस्से में आ गया और कथित तौर पर उसने श्वेता का गला दबाकर हत्या कर दी।
सचिन ने यह भी कहा कि जब वह कमरे में घुसा और वीडियो बनाने लगा, तो उसे धक्का दिया गया और उसके साथ मारपीट भी हुई। हालांकि बाद में उसने किसी तरह वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। आरोपी के अनुसार, उसने उस समय विवाद बढ़ाने के बजाय शांति से बात करने की बात कही थी।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वायरल वीडियो और आरोपी के बयान के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।








