पीएम श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय मनेर में भूकंप से खतरे और बचाव की जानकारी दी गई
पीएम श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय मनेर में आज बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वाधान में मुख्यमंत्री सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के अंतर्गत भूकंप से खतरे एवं उसकी बचाव की विस्तृत जानकारी छात्र-छात्राओं को प्रदान की गई। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ विल्फ्रेड हेनरी फोकल शिक्षक एवं राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक थे। विद्यालय के प्रशाल में वर्ग 6 से लेकर 12वीं तक के सभी छात्र-छात्राएं,शिक्षक शिक्षिकाएं एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारी कर्मचारी मौजूद थे। डॉक्टर विल्फ्रेड ने कहा कि भूकंप एक प्राकृतिक आपदा है जिसकी भविष्यवाणी नहीं की जा सकती। प्रत्येक वर्ष विश्व में भूकंप से बहुत ज्यादा जान माल का नुकसान होता है। डॉ हेनरी ने कहा कि भूकंप आने पर हमें खुले मैदान में चले जाना चाहिए। बड़े-बड़े इमारतो से अपने को दूरी बनानी चाहिए।भागने के क्रम में सीढी का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने -झुको ढको पकड़ो -के माध्यम से बच्चों को बड़े आकर्षक और रोचक ढंग से समझाते हुए एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया। सभी छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक शिक्षिकाएं ने इस मॉक ड्रिल की भूरि भूरि प्रशंसा की। मॉक ड्रिल में मुख्य रूप से वर्ग नवम की छात्राएं -रीमा, मुस्कान प्रिया शिवानी निशा प्रियंका नीतू लवलीअनीशा मेघा प्रियंका नीतू लवली और गुड़िया ने अपनी सहभागिता निभाई।। तत्पश्चात विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ संजय कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किया । सोनम कुमारी,रोशन कुमार,राहुल कुमार, रवि रंजन कुमार को प्रभारी प्राचार्य ने पुरस्कृत किया। इस भव्य आयोजन में विद्यालय के शिक्षकों में कमलेश तिवारी सुनील कुमार,विजय कुमार, नीरज कुमार,विनोद कुमार, रश्मि सिंहा, सिंपी कुमारी, पल्लवी कुमारी इत्यादि उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन प्रभारी प्राचार्य के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।








